Home education खेल अनुशासन, टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं – राजपुरोहित 

खेल अनुशासन, टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं – राजपुरोहित 

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। प्रताप नगर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, ब्रांच–3 में आज हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन तथा विद्यालय के फाउंडर स्वर्गीय बी.एस. राव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मशाल प्रज्ज्वलन के साथ खेलों का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिससे विद्यार्थियों में जोश और उत्साह का संचार हुआ और संपूर्ण विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से भर गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ओम प्रकाश राजपुरोहित ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये हमें टीमवर्क, अनुशासन, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना सिखाते हैं। यही मूल्य जीवन में हमें एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनाते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री यशवर्धिनी चौहान,  बसंत जैन, सुश्री स्वाग्रही माओ,  डेंज़िल नज़रेथ एवं सुश्री सेजल दीवानिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के रीजनल इंचार्ज  दीपक कुमार, हाई स्कूल इंचार्ज  सुधांशु गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।स्पोर्ट्स डे के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रेस एवं खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ उनकी खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का सराहनीय प्रदर्शन देखने को मिला। सभी कक्षाओं के बीच आयोजित खो-खो मैच एवं टैग ऑफ रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने भी पूरे जोश के साथ भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को मिमेंटो, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। बाहर से आए विद्यार्थियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें भी सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किए गए। इस वर्ष स्पोर्ट्स डे की थीम “शेयरिंग एंड केयरिंग” रही, जिसे बच्चों ने खेलों के माध्यम से पूर्ण रूप से चरितार्थ किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version