केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


संवाददाता – विजय कपूर, बीकानेर

बीकानेर। अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री) ने सोमवार को मुक्ता प्रसाद नगर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने ‘निरोगी काया’ को पहला सुख बताया है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है और केंद्र व राज्य सरकार इसी दिशा में काम कर रही हैं।

 मेघवाल ने कहा कि चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में गांवों और शहरों में जो बदलाव आए हैं, उसका श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की सौगात देश को दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। नए स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

सुरेंद्र वर्मा (प्राचार्य, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज) ने कहा कि कॉलेज और पीबीएम अस्पताल को देश के शीर्ष 10 चिकित्सा संस्थानों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों के लिए डायमंड लैब की सुविधा शीघ्र शुरू होगी।

पुखराज साध (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) ने बताया कि 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 100 मरीजों की ओपीडी हो रही है और जल्द ही सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी।

कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी ने आभार जताया। मंच पर डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अखिल रंजन गर्ग, बी.आर. छींपा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के चिकित्सक, विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here