Home rajasthan कपडा चोर गिरोह का पर्दाफाश

कपडा चोर गिरोह का पर्दाफाश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर (शिव शंकर छिपा) राजधानी की मुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे कपडा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया । पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को भी निरूद्ध किया है । पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी विष्णु कुषवाह ,अभिषेक धाकड और ओमप्रकाश है । पुलिस की मानें तो इस संबंध में 14 जनवरी को परिवादी राजकुमार सिंघल ने मामला दर्ज कराया था कि उनकी फर्म में अलसुबह कई नकाबपोश घुसे और लाखों रूपए का कपड़ा चोरी कर फरार हो गए । सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की यह करतूत कैद हो गई थी । पुलिस ने फुटेज के आधार पर चालान शुदा बदमाशों से पूछताछ कर आरोपी विष्णु कुशवाहा ,अभिषेक धाकड और ओमप्रकाश को पकड़कर पूछताछ की साथ ही दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया । आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना कबूल लिया । पुलिस ने आरोपियों से कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन और चोरी किया लाखों रूपए का कपड़ा भी बरामद किया है । फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है । माना जा रहा है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version