लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पादूकलां में मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमला व्यास का सेवानिवृत्ति समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पहले पादूकलां विद्यालय परिसर में और बाद में डोडियाना ब्रह्मपुरी में आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने व्यास का माला, शॉल और उपहार देकर सम्मान किया।
25 वर्ष 11 माह की निष्ठापूर्ण सेवा
कमला व्यास ने लगभग 26 वर्ष तक ईमानदारी, सरलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्य और लगन की सराहना की।
ग्रामवासियों व विद्यालय परिवार की उपस्थिति
समारोह में पुनाराम चौयल, नन्दकिशोर घटियाला, रामनारायण घटियाला, कानाराम चौयल, महिपाल, चेनाराम गोदारा, ओमप्रकाश फड़ोदा, डॉ. सुनिल, किरण कटारिया, भवानी सिंह, अमित जोशी, कम्पाउंडर भवानी सिंह, राजूराम प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य जीवणराम बडियासर, विद्यालय स्टाफ, व्यास परिवार व रिश्तेदारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में उपसरपंच दामोदर व्यास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कमला व्यास के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।