Home latest कांग्रेस पार्टी देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कुचलने का कर रही...

कांग्रेस पार्टी देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कुचलने का कर रही प्रयास: मदन राठौड़

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा में हुई बहस के बाद कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित होने से रोककर अपने विकास-विरोधी रवैये को उजागर किया है।

राठौड़ ने विशेष रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि यह बिल लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका समर्थन नहीं कर देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीति है।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने इससे पहले भी धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संसद में विकास कार्यों को बाधित करने का रहा है।

भाजपा का रुख

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है और सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा संसद में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और विकास कार्यों को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस की “नकारात्मक राजनीति” को समझें और विकासोन्मुखी राजनीति का समर्थन करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version