लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) शहर में आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अनंत श्री डेंटल क्लिनिक’ का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। वहीं इस अवसर पर ‘वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी’ का भी भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे रेलवे सर्किल के पास किया गया। आयोजकों के अनुसार, क्लिनिक को ‘दांतों का अस्पताल’ के रूप में विकसित किया गया है, जहां आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्यजन रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा संरक्षक, राजपूत शिक्षा कोष जोधपुर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, युवा नेता एवं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी तथा वीर वर राव अमरसिंह राठौड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर, जयपुर सहित कई गणमान्यजन आमंत्रित रहे।
इसके अलावा रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविंद्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली और कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
डॉ. अश्विनी और डॉ. सीमा देंगी दंत चिकित्सा सेवाएं
क्लिनिक में डॉ. अश्विनी राठौड़ और डॉ. सीमा सोलंकी, बीडीएस (दंत शल्य चिकित्सक) मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू किए गए इस क्लिनिक से नागौर शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
वहीं वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ को भी युवाओं और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि डिजिटल संसाधनों से विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा मिलेगी।