Home latest बरना गांव में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं...

बरना गांव में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) जिले के डेगाना ब्लॉक की बरना ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

इस चौपाल में लगभग 40 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखीं।

प्रमुख समस्याएं

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में बाधा, विद्युत सप्लाई की अनियमितता, बिजली के तारों व उपकरणों की मरम्मत, राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं तथा सड़क एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे उठाए।

कलेक्टर के निर्देश

जिला कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, तहसीलदार सतीश राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version