Home latest सीवरेज हादसे पर सियासत तेज: खाचरियावास ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार 

सीवरेज हादसे पर सियासत तेज: खाचरियावास ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग

जयपुर। (आर एन सांवरिया) सीवरेज में उतरने से दो वाल्मीकि समाज के युवकों की मौत के मामले में सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने घटना के बाद कांवटिया अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

खाचरियावास ने कहा कि सीवरेज में सफाई के लिए किसी भी कर्मचारी को उतारना कानूनन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी के फंसने के बाद दूसरा उसे बचाने नीचे उतरा और दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

सरकार पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है और इसके लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी

खाचरियावास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मुआवजा और उचित कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

सुरक्षा की उठाई मांग

उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version