Home latest जिले के तीन शिक्षक नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित 

जिले के तीन शिक्षक नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राष्ट्रीय शिक्षा सागर फाउंडेशन मेहसाणा गुजरात के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर टोंक जिले के तीन शिक्षकों को सरदार पटेल राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।सम्मान समारोह उमियाधाम उंझा मेहसाणा गुजरात में आयोजित किया गया।जिसमें शिक्षा मे नवाचार को लेकर टोंक जिले के हंसराज तंवर अध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा, टीकाराम राजवंशी अध्यापक रा उ प्रा वि जीवली ब्लॉक निवाई व संदीप कुमार जैन प्रबोधक रा प्रा वि सरदारपुरा ब्लॉक उनियारा को टोंक जिले से सरदार पटेल राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित गेना भाई पटेल , एस सी ई आर टी गुजरात के सेवानिवृत्त राजेन्द्र जानी,फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेष प्रजापति , हरियाणा से राजेन्द्र , डाइट मेहसाणा के प्राचार्य व पांच लाख पुस्तकों की लायब्रेरी बनाने वाले कल्याण सिंह समाज सेवी उपस्थित थे।उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में नवाचारी शिक्षकों से आवेदन लेकर उनमें से क्रियेटिव एक सौ एक नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version