Home latest श्री नीब करौरी बाबा (कैंची धाम) स्थापना दिवस 15 को

श्री नीब करौरी बाबा (कैंची धाम) स्थापना दिवस 15 को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ऐतिहासिक भंडारे का होगा आयोजन

भीलवाड़ा में बड़े ही भव्य और श्रद्धामय माहौल में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) कैंची धाम की तर्ज पर इस वर्ष भी भीलवाड़ा में श्री नीब करौरी बाबा जी का स्थापना दिवस बड़े ही भव्य और श्रद्धामय माहौल में मनाया जाएगा। रामधाम चौराहे पर आयोजित इस दिव्य भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जैसे हर वर्ष 15 जून को कैंची धाम (नैनीताल) में लाखों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं, ठीक उसी भाव और भक्ति के साथ इस बार भीलवाड़ा की पुण्यभूमि पर भी यह पावन दिन एक आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित होने जा रहा है।

इस आयोजन की समुचित व्यवस्था एवं संचालन हेतु एक सक्षम एवं श्रद्धावान प्रबन्धन समिति का गठन किया गया है, जिसमें हेमेन्द्र अधिकारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, विनील गुप्ता, दामोदर मूंदड़ा, हेमेंद्र सिंह राणावत, सुशील लढ़ा, गोविन्द अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, प्रदीप नेगी, प्रीतम नेगी, सत्येन्द्र पारीक अविनाश व्यास, विश्वबंधु सिंह राठौड़ आदि यह समिति आयोजन की हर छोटी-बड़ी बात की देखरेख करेगी। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक भंडारा है, बल्कि सद्भाव, सेवा और संकल्प का प्रतीक बनकर उभरेगा। बाबा नीब करौरी महाराज जी के अनन्य भक्तों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा, जिसमें सत्संग, सेवा और समर्पण की त्रिवेणी बहेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से अपील की इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version