लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पुज्य झुलेलाल मन्दिर नाथद्वारा सराय में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, एवं पूर्व पार्षद स्व. जोताराम विधानी की 13वीं पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी हरिदेवी, बेटी प्रिया एवं बेटे गुलशन विधानी द्वारा सिन्धी समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज सेवी हरीश सखरानी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष रमेश सभनानी, एवं विशिष्ट अतिथि भगत टेउँराम, वीरुमल पुरशानी एवं हीरालाल गुरनानी थे। अतिथियों ने स्व वीधानी द्वारा किये गये सेवा कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि व्यक्ति को नही उसके सेवा कार्यों को ही सदैव याद किया जाता है।
समारोह मे कक्षा के 8 ए ग्रेड से लेकर 12वीं तक में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। तथा मुस्कान फाऊंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क भविष्य स्कूल के बच्चों को भी पुरस्कार दिये गये। संचालन ओम प्रकाश गुलाबानी ने किया।
