Home latest झूलते बिजली तारों से टकराई बारात की स्लीपर बस, भीषण आग से...

झूलते बिजली तारों से टकराई बारात की स्लीपर बस, भीषण आग से जलकर राख

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समोना गांव में आग से बस जलकर राख, महिला चरवाहा गंभीर रूप से झुलसी
धौलपुर । जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के समोना गांव में शनिवार शाम बारात लेने जा रही एक निजी स्लीपर बस बिजली के झूलते तारों की चपेट में आ गई। तारों से स्पार्किंग होते ही बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई।
हादसे के समय बस के पास से गुजर रही एक महिला चरवाहा आग की लपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी 5-6 बकरियां भी जिंदा जल गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।
आग लगते ही बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थानाधिकारी गंभीर सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा झूलते बिजली तारों से बस के टकराने के कारण हुआ है। बस में सवार कोई यात्री नहीं था, इसलिए बड़ी घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version