Home latest जयपुर में ओबीसी कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई

जयपुर में ओबीसी कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

जयपुर: संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा श्याम नगर स्थित ओबीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस राजस्थान के चेयरमैन हरसहाय यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान इतना मजबूत है कि इसे कमजोर करना संभव नहीं है।

इस अवसर पर संगठन महासचिव सागर मवार ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और युवाओं को राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होना चाहिए।

एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेन्द्र सेन ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही लोकतंत्र की रक्षा संभव है। वहीं करण सिंह खाचरियावास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रोहिताश जांगिड, कृष्ण सोलंकी, नरेंद्र मारवाल, अमरचंद मंडावरा, सवेरा टांक, महासचिव सरिता चौधरी, भारती कुमावत, अरविंद जायसवाल, अंकलेश जाखड़, रजनी महारवाल, सचिव इजरार खान, जयपुर शहर ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर बाजडोलिया, मंडल अध्यक्ष मनीषा चौधरी और रणजीत भार्गव सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version