Home crime   हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई से जुड़ा मामला: खाली बाड़े से 6 संदिग्ध...

  हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई से जुड़ा मामला: खाली बाड़े से 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा

नागौर: कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के रहवासी मकान के पास स्थित खाली बाड़े से 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई “ऑपरेशन संकल्प—नशामुक्त नागौर” के तहत की।

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण और उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के खिलाफ कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 प्रकरण NDPS Act के तहत हैं। हाल ही में 13 अप्रैल 2026 को भी कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

मौके से बरामद मोटरसाइकिलें:

  1. होंडा शाइन – RJ 21 RS 5452
  2. हीरो स्प्लेंडर – RJ 21 NS 2038
  3. हीरो स्प्लेंडर – RJ 21 QS 5413
  4. टीवीएस अपाचे – RJ 37 DS 8611
  5. हीरो स्प्लेंडर – बिना नंबर (चेसिस नंबर उपलब्ध)
  6. बिना नंबर मोटरसाइकिल (इंजन नंबर उपलब्ध)

मौके पर मौजूद परिजन मोटरसाइकिलों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके चलते पुलिस ने सभी वाहनों को 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त कर लिया।

जांच जारी

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये मोटरसाइकिलें कहां से लाई गईं और किन गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही थीं।

कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य नरेन्द्र (कांस्टेबल), पृथ्वीराज (चालक) सहित चेतक व सिग्मा टीम ने भी सहयोग दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version