Home latest जयपुर में 17 सितम्बर से शहरी सेवा शिविर शुरू

जयपुर में 17 सितम्बर से शहरी सेवा शिविर शुरू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर जिले के सभी 20 निकाय क्षेत्रों में शहरी सेवा शिविर–2025 का आयोजन 17 सितम्बर से किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों को सफल बनाने और अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड ने बताया कि ये शिविर प्रत्येक वार्ड में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक लगाए जाएंगे, जिनमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविरों में निम्न सुविधाओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार कर उनका निस्तारण किया जाएगा:

 सफाई व्यवस्था
 स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना
 सीवरेज कनेक्शन
 सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत
 पार्कों की साफ-सफाई
 भवन निर्माण अनुमति
 नामांतरण व पट्टे जारी करना
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन
 प्रधानमंत्री आवास योजना
अन्य जनकल्याणकारी योजनाएँ

शिविर जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के साथ-साथ जिले की विभिन्न नगर परिषदों और पालिकाओं—जैसे चौमूं, दूदू, फुलेरा, सांभर, शाहपुरा, वाटिका, खेजरोली, मनोहरपुर आदि में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version