Home accident जनाना अस्पताल की इमरजेंसी में आग, फायर टीम ने तुरंत पाया काबू

जनाना अस्पताल की इमरजेंसी में आग, फायर टीम ने तुरंत पाया काबू

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मॉकड्रिल के दौरान जांचे गए सुरक्षा इंतजाम

भरतपुर। भरतपुर स्थित जनाना अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अस्पताल प्रशासन और फायर सेफ्टी टीम की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

दिनेश सिंह ने बताया कि इमरजेंसी यूनिट में रखे सामान में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

टीम ने अस्पताल में उपलब्ध फायर सिलेंडर, फायर रील और हाइड्रेंट सिस्टम का उपयोग कर आग पर तेजी से नियंत्रण पाया। आग बुझाने के बाद पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई गई और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉकड्रिल भी आयोजित की गई।

सभी सुरक्षा उपकरण पाए गए सक्रिय

फायर सेफ्टी इंचार्ज के अनुसार अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं। परिसर में फायर सिलेंडर, ऑक्सीजन सिस्टम, हाइड्रेंट्स और अन्य सुरक्षा संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

मॉकड्रिल के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई, जो पूरी तरह कार्यशील पाए गए। प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में मददगार साबित होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version