Home latest विकास रथ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

विकास रथ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

योजनाओं की जानकारी लेकर उत्साहित दिखे ग्रामीण

पादूकलां। निकटवर्ती सथानाकलां ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित ग्राम विकास रथ अभियान ग्रामीणों के लिए जागरूकता, जनसंवाद और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का प्रभावी मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र चौधरी के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान विकास रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। पंचायत राज, कृषि, राजस्व, चिकित्सा एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई।

इस अवसर पर अंबिका शर्मा, महिपाल चौधरी, पूजा किशनानी, बक्सा राम, रजिया बानो कायमखानी, अयूब खां कायमखानी, रूघाराम राड, डॉ. राहुल चौधरी, मंजू शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, लादूसिंह राठौड़, शंकरराम झुंझाडिया, रामदेव लोरा, भंवराराम मेघवाल, जेठाराम, हनुमान नाथ एवं फिरोज खान कायमखानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version