Home crime मंदिरों और ट्यूबवेलों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

मंदिरों और ट्यूबवेलों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

दादा, बेटा और पोता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

नागौर/गोटन (प्रदीप कुमार डागा)

रोशन मीणा के निर्देशन में नागौर पुलिस ने रात्रि के समय मंदिरों में नकबजनी तथा ट्यूबवेलों से विद्युत केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्य — दादा, बेटा और पोता — भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश, महेन्द्र, अजयपाल, पवन तथा चोरी का सामान खरीदने वाले सुमेरलाल के रूप में हुई है।

लाखों का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए चांदी के आभूषण, ट्यूबवेलों की विद्युत केबल, गैस सिलेंडर, चूल्हा, मंदिर का दानपात्र सहित अन्य सामान बरामद किया है।

इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बजाज मोटरसाइकिल तथा केबल काटने में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है।

कई वारदातें कबूलीं

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोटन थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन चोरी और नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version