जयपुर राजघराने द्वारा खिचड़ी प्रसादम शुरू करने पर दीया कुमारी का अभिनंदन

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर ट्रस्ट रैवासा ने की दीया कुमारी से भेंट 

जयपुर । मंगलवार को रैवासा धाम के श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि जयपुर राजघराने की  राजकुमारी  और प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिले और रैवासा धाम में जयपुर राजघराने द्वारा खिचड़ी प्रसादम की पुरानी परम्परा को पुनः प्रारंभ करने पर राजकुमारी  का अभिनंदन किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी ने बताया कि रैवासा धाम श्री रामानन्द संप्रदाय का एक बहुत बड़ा स्थान है और श्री अग्रदेवाचार्य जी की तपोस्थली है। रैवासा धाम के प्रति जयपुर राजघराने की अनन्य श्रद्धा थी।

यहाँ पर सर्वजन हेतु नित खिचड़ी प्रसादम की परम्परा चलती आ रही थी जो कुछ समय से निरन्तर नहीं थी। ट्रस्ट के अनुरोध पर  पूर्व  राजपरिवार  ने स्वीकृति देकर इसे पुनः प्रारम्भ कर दिया है। इसके लिए ट्रस्ट ने  जयपुर  राजघराने और  राजकुमारी  को साधुवाद दिया।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here