जयपुर ।गुलाबी नगरी जयपुर अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए विश्वभर में जानी जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति, जयपुर द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक रामलीला मैदान में भव्य रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सनातन धर्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष नवनीत मित्तल, एके जैन समिति के पदाधिकारियों जयपुर की सांसद मंजू शर्मा और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने पत्रकारों को जयपुर में दी।
प्रमुख आयोजन
22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामायण प्रसंगों का मंचन।25 सितम्बर 2025 – श्रीराम विवाह प्रसंग का विशेष मंचन।
इससे पूर्व श्रीरामजी की भव्य बारात चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन श्रीरामचन्द्र मंदिर से प्रारंभ होकर छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट से होती हुई रामलीला मैदान तक पहुंचेगी।
जयपुरवासी इस दिव्य बारात के साक्षी बनेंगे और विभिन्न स्थानों पर स्वागत करेंगे।
2 अक्टूबर 2025 – 51 फुट ऊँचे रावण दहन का भव्य आयोजन।
विशेष आकर्षण
स्वचालित झाँकियाँ – श्रीरामजी के जीवन पर आधारित दृश्य चित्रकला प्रदर्शनी,मेहंदी कार्यक्रम, रामायण पात्र वेशभूषा प्रतियोगिता, ब्रह्मकुमारीज द्वारा नवदुर्गा झाँकी,सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम,खाने-पीने की स्टॉल व बच्चों के लिए झूले।
९
संत-समागम
महोत्सव में प्रतिदिन साधु-संतों का आगमन होगा, जिससे नागरिकों को रामलीला मंचन के साथ-साथ संत समागम का लाभ मिलेगा।
प्रचार-प्रसार
समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जयपुर के विभिन्न मंदिरों और संगठनों में पोस्टर विमोचन के साथ आमंत्रण दिया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का भी एक प्रयास है।