Home latest अन्नदाता हुंकार रैली” 6 अक्टूबर को जयपुर में

अन्नदाता हुंकार रैली” 6 अक्टूबर को जयपुर में

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का दूदू बैठक में उद्बोधन:
दूदू। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने दूदू में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए केंद्र और राजस्थान सरकार पर जोरदार हमला बोला । राज्य में अतिवृष्टि के कारण अधिकांश क्षेत्रों में फसल 75% से लेकर 100% तक खराब हो चुकी हैँ| बुवाई का समय भी समाप्त हो चुका है। यह स्थिति जुलाई के दूसरे पखवाड़े में ही स्पष्ट हो गई थी। इसके बाद भी सरकारों ने ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के अंतर्गत किसानों से बीमा प्रीमियम लेना आरंभ रखा। जबकि उस समय फसल कटाई प्रयोग होना संभव हो गया था।  उसके बिना बीमा क्लेम प्राप्त होना संभव ही नहीं था । भारत सरकार द्वारा बनाई गई बीमा की मार्गदर्शिका के अनुसार बीमित राशि की 25% राशि का भुगतान कर बीमा क्लेम से किसानों को वंचित कर दिया जाएगा।  सूखा या बाढ़ जैसी व्यापक आपदाओं के कारण रोकी गई बुवाई के लिए अधिसूचित बीमा इकाई में प्रमुख फसल के 75% से अधिक क्षेत्र में बुवाई नहीं होने की रिपोर्ट प्राप्ति पर बीमित किसानों को रोकी गई, बुवाई के तहत दावा भुगतान किया जाएगा। यह किसानों को लूट कर बीमा कंपनियों को मालामाल करने वाली मार्गदर्शिका है, इसके अतिरिक्त भी 11 अगस्त को किसानों में बीमा की भुगतान की गई राशि का वितरण भेदभाव एवं पक्षपात पूर्ण है। समान स्थिति होते हुए भी क्लेम भुगतान समान रूप से नहीं किया गया, जो भुगतान किया गया वह भी अधिकतर अल्प ही है।  जिन किसानों से प्रीमियम 2500 रुपए वसूल किया गया उनको भी 1500 रुपए से कम की राशि का भुगतान किया गया । दूसरी और ‘आपदा राहत कोष’ के अंतर्गत अभावग्रस्त घोषित करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निश्चित मापदंड नहीं होने के कारण भेदभाव एवं पक्षपात बना रहता है। इसके अंतर्गत असंचित भूमि के लिए एक हेक्टर पर 8500 रूपये तथा सिंचित भूमि पर 17000 रूपये सहायता राशि देने का प्रावधान है किंतु वह राशि भी किसानों को प्रदत्त नहीं की जाती है। अनेकों बार स्वीकृति के उपरांत भी किसानों को उस राशि से वंचित रखा जाता है।
ऐसे ही “खेत को पानी, फसल को दाम, युवाओं को काम” जैसे विषयों के लिए 6 अक्टूबर को “अन्नदाता हुंकार रैली” का आयोजन जयपुर में निश्चित किया गया है । जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दिया गया है।
यह किसान नेता रहे मौजूद
माधोराजपुरा, पालड़ी, नाहरी का खेड़ा, चौरु, नया मौजा, धमाना, खुडियाला जैसे गांव में संपर्क एवं सभाएं करने के बाद आज दूदू  समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उक्त उद्धबोधन दिया गया। इसमें अब तक की स्थिति तथा शेष 17 दिनों की रणनीति के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा, दूदू जिलाध्यक्ष डॉक्टर बलदेव महरिया, मोजमाबाद तहसील के संयोजक बजरंग जाजुंदा, अध्यक्ष रामेश्वर बुरडक, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मीणा, छीतरलाल बैरवा, दूदू तहसील उपाध्यक्ष राम किशोर दाधीच, रामकिशन सियाक, रामलाल बैरवा, रामलाल किशनपुरा, महावीर सिंह ने उपस्थित रहकर भागीदारी की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version