Home latest सूरतगढ़ में कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” अभियान

सूरतगढ़ में कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” अभियान

0

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सूरतगढ़ (अमित पारीक): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को विधायक जनसेवा केंद्र में “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डूंगरराम गेदर ने की।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़, कार्यक्रम प्रभारी गोपाल डागला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गगन वड़िंग, युवा नेता अमित कड़वासरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरतगढ़ अध्यक्ष परसराम भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजियासर अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल और पूर्व उपप्रधान कृष्ण गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पर लगे गंभीर आरोप

विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादों और “वोट चोरी” के सहारे सत्ता हासिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार, किसानों की एमएसपी और खाद जैसी समस्याओं पर सरकार मौन रही है। जाखड़ ने कहा कि देश में राजशाही हावी हो रही है और सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है।

विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी के खुलासों ने भाजपा की पोल खोल दी है। गेदर ने आरोप लगाया कि बिहार में 67 लाख वोट काटे गए, जो लोकतंत्र की हत्या के बराबर है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संकल्प

ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेंगे और भाजपा की हर साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गलत नीतियों का विरोध कर लोकतंत्र की रक्षा करें।

कार्यक्रम में नगरमंडल अध्यक्ष जेपी गहलोत, संगठन महामंत्री अनिल रोकणा, मंडल अध्यक्ष श्योपत भोभरिया सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंच संचालन यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version