Home crime अवैध नशीली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, करीब 22 लाख की सामग्री जब्त

अवैध नशीली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, करीब 22 लाख की सामग्री जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मेड़ता सिटी (प्रदीप कुमार डागा)। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बोगस ग्राहक बनकर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में लगभग 22 लाख रुपये मूल्य की अवैध नशीली सामग्री जब्त की गई, जिसमें 5270 नशीली टेबलेट, 90 दवाइयों की शीशियां और 20 इंजेक्शन शामिल हैं।

यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को मेड़ता सिटी क्षेत्र के सिलमंगरो का मोहल्ला स्थित एक खंडहरनुमा मकान पर दबिश देकर की गई। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार यह अवैध कारोबार मोहम्मद आमीन मोदी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम मेड़ता और थाना मेड़ता सिटी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version