Home latest गुमानपुरा के बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ संपन्न

गुमानपुरा के बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्री गणेश,श्री राम दरबार, राधा कृष्ण एवं महादेव की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

लोसल l गुमानपुरा गांव के बालाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न हुआ l इस मौके पर मंदिर में स्थापित होने वाली श्री गणेश, श्री राम दरबार ,राधा कृष्ण एवं महादेव की नवनिर्मित मूर्तियों की गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु कीर्तन के साथ नाचते गाते हुए गुजरे l इसके पश्चात दोपहर को मंदिर प्रांगण में हवन पूर्णाहुति व मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ l मंदिर में दोपहर को महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ l

इस अवसर पर दोपहर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, इस बीच क्षेत्र के लोगों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया l इससे पहले शनिवार को सुबह अनुष्ठान का आयोजन हुआ, बाद में पूरे दिन भर हवन का कार्यक्रम चलता रहा, रात्रि को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया,जिसमें आमंत्रित गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी l कार्यक्रम के आयोजक मूलचंद कालिका ने इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version