Home education पालड़ीकलां स्कूल का एक बार फिर दबदबा

पालड़ीकलां स्कूल का एक बार फिर दबदबा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, पादूकलां। जिले की पंचायत समिति भेरूंदा के ग्रामपंचायत पालड़ीकलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के होनहारों ने माध्यमिक बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा के कला संकाय में डंका बजाया है। विद्यालय की छात्रा कोमल खटखड़ पुत्री श्री सोहन राम चौधरी ने 95.20 % के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 90 % से ऊपर 4 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किये जिन सभी स्थानों पर छात्राओ ने कब्जा किया। उसी क्रम में नेहा मेहरा ने 93.60% , मतिया बानो ने 92.00%, जम्मा बानो ने 91.20% अंक प्राप्त किये।

कुल 29 विद्यार्थी पंजीकृत थे जो सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय ने लगातार 100 % परिणाम की अपनी परम्परा को बरकरार रखा। प्रधानाचार्य रामचन्द्र राव ने माला व साफा पहनाकर इनकी हौसला अफजाई की। रामकुंवार जाजड़ा ने बताया कि यह विद्यालय प्रतिवर्ष 100% बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ खेल गतिविधियों में भी सिरमौर रहा है। यहां 90 % से अधिक अंक की परम्परा लगातार बनी आ रही है। व्याख्याता सुखाराम व स्टाफ साथियो ने बच्चो का मुंह मीठा करवा कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिस मौके पर हरिराम,धर्मीचद, मुकेश,रणवीर सिंह,गेनाराम, ओमप्रकाश,नंदकिशोर,रामकरण रामस्वरूप छाबा,हरिकिशन प्रजापत, सुनील,शंकरलाल,सत्यनारायण, रामनिवास,सांवलराम,रामावतार, चंद्रवीर आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version