Home latest ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन आज

ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन आज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा से निर्मल गुप्ता 

 वार्ड सभा में मतदाता सूची का किया जाएगा पठन,

उनियारा । देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के के सभी ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन आज  शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसमे मतदाता सूची का पठन किया जाएगा । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सुश्री पूजा मीना ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी को किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन आज शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

इसके बाद एक एवं दो फरवरी को सभी पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम सही करवाने के तथा नाम पर आपत्ति के आवेदन प्राप्त करेंगे एवं पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने और सही करवाने का आवेदन देने की अंतिम तिथि 7 फरवरी को तीन बजे तक है । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सुश्री पूजा मीना ने सभी लोगों से अपने अपने ग्राम पंचायत के प्रगणक या ग्राम पंचायत में अपना नाम मतदाता सूची में सही दर्ज होने की पुष्टि करने एवं आवश्यक होने पर तुरंत ही अपना आवेदन करने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version