Home education गोगेलाव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

गोगेलाव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा) मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गोगेलाव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय संविधान की जानकारी एवं विशिष्टता विषय पर निबंध प्रतियोगिता, डॉ. भीमराव अंबेडकर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा “नशा के कारण व दुष्परिणाम” विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डॉ. अंबेडकर पेंटिंग प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग में खुशवंत चौधरी ने प्रथम, शौर्य प्रताप सिंह ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में ज्योति उपाध्याय प्रथम, मोनिका द्वितीय तथा ममता तृतीय स्थान पर रहीं।

“नशा के कारण व निवारण” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कपिल प्रथम, तमन्ना गोयल द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर अन्य प्रतिभागी रहे। वहीं “भारतीय संविधान जानकारी एवं विशिष्टता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना गोयल और ज्योति उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दर्शिका ने द्वितीय तथा सृष्टि सारस्वत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

उच्च प्राथमिक वर्ग में दर्शना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शालू जांगीड़ प्रथम, दर्शिका द्वितीय तथा सृष्टि सारस्वत तृतीय रहीं।

सभी विजेताओं को शुभम भाटी के सौजन्य से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य संगीता भाटी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में व्याख्याता रामचंद्र बालवा, राकेश मीणा, बबीता गोयल, ललिता चौधरी, संजय इनाणिया, रुचि चौधरी, निर्मला पंडित एवं अनीता व्यास शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विश्वनाथ ने किया। कार्यक्रम में नवरत्न भाटी, रेणु तनेजा, भंवरी बिश्नोई, निकिता सारस्वत व शारदा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version