लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (आर. एन. सांवरिया) जयपुर में कृषि विभागीय समन्वय समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुए। इस दौरान विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर खेम सिंह नरूका निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल मीणा को विजयी घोषित किया गया। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग अध्यक्ष पद पर भोजराज मीणा ने जीत हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक परंपराओं का परिचय दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों को सहयोगियों एवं समर्थकों ने बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और समन्वय को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
