- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नैनवां (बूंदी): नैनवां में गो तस्करी के मामले को लेकर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने नैनवां थाने पर एकत्र होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरा रोष जताया।
बताया गया कि 14 जनवरी को थाना क्षेत्र के बाछोला गांव में गो तस्करी की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बजरंग दल विभाग संयोजक लक्की चोपड़ा, पवन गौतम, संजय नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
