Home latest शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ संपूर्ण शहर, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया...

शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ संपूर्ण शहर, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगमरू भव्य दिव्य कांवड़ यात्रा सम्पन्न

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रावण मास की पुण्य तिथि पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में निंबार्क आश्रम, गांधीनगर से हरणी महादेव मंदिर तक निकाली गई विशाल, भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा सम्पूर्ण सफलता एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुई। यह पावन यात्रा पूज्य महंत 108 मोहनशरण महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में निंबार्क आश्रम से प्रारंभ हुई। यात्रा के आरंभ में महंत मोहन शरण, महंत बनवारी शरण काठिया बाबा, जिलाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, प्रतापनगर थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया, ट्रैफिक थाना प्रभारी बाबूलाल टेपन, पार्षद ओम साईं राम, महापौर राकेश पाठक, पूर्व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सभापति ओम प्रकाश नरानीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, सेवादल योगेश सोनी सहित संत-महात्माओं, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और शिवभक्ति के साथ इस पवित्र यात्रा में भाग लिया। यात्रा मार्ग शिव नाम के जयघोष, ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की दिव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। पूरा शहर “बोल बम” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना। हरणी महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, शिव आरती और प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। वहां हजारों शिवभक्तों ने दर्शन लाभ लिया। मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि यात्रा के दौरान पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, भजन मंडलियां, सुरक्षा, प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गईं। नगर प्रशासन और स्वयंसेवकों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

समिति अध्यक्ष अरुण राय ने यात्रा की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन, पत्रकार गण, भजन मंडलियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट, पंचवटी विकास समिति, निम्बार्क सेवा समिति व कई विभिन्न संगठनों, समाजसेवीयो द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। उन्होंने इसे आस्था, ऊर्जा और एकता का अद्वितीय संगम बताया। इस सफल आयोजन में समिति संरक्षक डॉ. अशोक सिंह, सचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा महतो, शक्तिनाथ ठाकुर, जगन्नाथ झा, रोशन सिंह, सुरेश चन्द्र बंशी, हंसराज यादव, सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version