लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सेमारी (सलूम्बर): सेमारी में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत विभिन्न हिन्दू संगठनों और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
अभियान के तहत सैकड़ों लोग अम्बाजी मंदिर परिसर से रैली के रूप में रवाना हुए और “गौ माता की जय” के जयकारों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि गौ माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्रदेव, राष्ट्रीय आराध्य या राष्ट्रीय धरोहर के रूप में सम्मानित किया जाए। उनका कहना था कि यह अभियान केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प है।
उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार डुंगरलाल प्रजापत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ क्षेत्र के हजारों लोगों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए, ताकि जनभावनाओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
इस दौरान समाजसेवी, धार्मिक संगठन, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह अभियान क्षेत्र में जनजागरूकता के साथ-साथ गौ संरक्षण को लेकर व्यापक समर्थन को भी दर्शाता है।












































