Home crime  गैस एजेंसी की लापरवाही: सड़क किनारे धूप में रखे सिलेंडर, हादसे का...

 गैस एजेंसी की लापरवाही: सड़क किनारे धूप में रखे सिलेंडर, हादसे का खतरा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी/नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर जिले के रियांबड़ी कस्बे में जसनगर रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां गैस सिलेंडरों को तेज धूप में सड़क किनारे खुले में रखा जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एजेंसी द्वारा लंबे समय से सिलेंडरों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में रखा जा रहा है। खास बात यह है कि एजेंसी के पास ही लगभग 10 मीटर दूरी पर एक चाय की दुकान, 20 मीटर पर दूसरी चाय की दुकान और करीब 50 मीटर दूरी पर एक होटल स्थित है, जहां लगातार आग जलती रहती है। ऐसे में ज्वलनशील सिलेंडरों को खुले में रखना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

मामले को लेकर जब एजेंसी कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने के बजाय लापरवाही भरा रवैया अपनाया। कर्मचारियों ने कहा कि “टेंट लगवाना है तो पैसे दे दो, हम व्यवस्था कर देंगे”, जो सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी को दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए और गैस एजेंसी को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए बाध्य किया जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version