Home latest गहलोत ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को आपको बताया है निराशाजनक

गहलोत ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को आपको बताया है निराशाजनक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि पूरे देश की निगाहें आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर थीं पर यह खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली स्थिति रही, चुनाव आयोग  राहुल गांधी द्वारा उठाए मुद्दों पर प्रभावी जवाब नहीं दे पाया। यह मुद्दा देश के गांव-गांव तक पहुंच गया है। देशवासी उम्मीद कर रहे थे कि मुख्य चुनाव आयुक्त उन सभी तथ्यों का सिलसिलेवार जवाब देंगे जो राहुल जी ने उठाए थे, हालांकि अपने हल्के तर्कों से चुनाव आयोग ने निराश किया है एवं वो एक भी मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

गहलोत ने कहा की यह भी आश्चर्यजनक है कि चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आज का दिन चुना जब  राहुल गांधी जी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं।  सोशल मीडिया और तमाम पॉलिटिकल कार्यकर्ताओं की भावना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना ही नहीं ,निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। आज चुनाव आयोग के पास में मौका था कि वो अपनी छवि को सही कर पाता पर उसने यह मौका गंवा दिया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version