Home accident भीम में गोरी कुंड में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

भीम में गोरी कुंड में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद के भीम में गोरी कुंड में डूबने उदयपुर बीपीसीएल के दो कर्मचारियों की मौत

ललित देवड़ा भीम

राजसमंद। भीम क्षेत्र के गोरी कुंड में रविवार को स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सरपंच विष्णु मेवाड़ा सहित ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया।

उत्तर प्रदेश की रहने वाले दोनों मृतक

मृतक दोनों युवक उदयपुर बीपीसीएल में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। कुंड के बाहर उनकी यूपी नंबर की कार भी खड़ी मिली है।

घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शवों को निकालने में इनका सहयोग रहा

युवकों को बाहर निकालने में सरपंच विष्णु मेवाड़ा के साथ ग्रामीणों देवी लाल, कैलाश सिंह, पन्ना सिंह, राम सिंह, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह, विजय शर्मा और योगेश सेन ने अहम सहयोग किया। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version