लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), राजस्थान के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, आईआरएस ने एनसीबी जोधपुर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में एनसीबी के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और देशभक्ति के भाव से स्वतंत्रता का उत्सव मनाया। अपने संबोधन में सोनी ने कहा कि एनसीबी में सेवा देना केवल एक पेशेवर जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य और सम्मान है।
उन्होंने एनसीबी जोधपुर द्वारा हाल ही में की गई प्रमुख कार्रवाइयों की सराहना की, जिनमें श्रीगंगानगर में मेफेड्रोन उत्पादन करने वाली गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़, बाड़मेर में संभावित उत्पादन इकाई को प्रारंभिक स्तर पर ध्वस्त करना, और मुंबई में केटामाइन की बड़ी मात्रा की बरामदगी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति अभियान के तहत जोधपुर और जयपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया गया।
सोनी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि स्वतंत्रता तभी सार्थक है जब नागरिक नशे की बेड़ियों से मुक्त हों, और उन्होंने जनता से अपील की कि वे नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना “मानस पोर्टल” या टोल-फ्री नंबर 1933 पर दें, जिसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी


















































