Home crime ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वतखोरी, एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को...

ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वतखोरी, एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को रंगे हाथों पकड़ा

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड विभाग के कंपनी कमांडर चंद्रशेखर शर्मा को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता स्वयं होमगार्ड में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी लगाने के एवज में कंपनी कमांडर चंद्रशेखर शर्मा ने ₹5,000 की मांग की थी। बाद में ₹4,000 में सौदा तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।
जांच में सामने आया है कि होमगार्ड में कार्य करने वाले जवानों को प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। कई बार पूरे महीने भी उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती, और ड्यूटी लगाने के लिए कंपनी कमांडर को रिश्वत देनी पड़ती है।
एसीबी अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की वसूली के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं।
यह मामला फिर एक बार यह सवाल खड़ा करता है कि जो विभाग नागरिक सुरक्षा और अनुशासन के लिए बनाए गए हैं, उनमें ही यदि रिश्वतखोरी का बोलबाला रहेगा, तो ईमानदार कर्मचारियों का मनोबल कैसे बना रहेगा?

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version