Home accident दौसा में भीषण सड़क हादसे में शादी से लौट रहे 6...

दौसा में भीषण सड़क हादसे में शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कालाखो गांव में पसरा मातम

दौसा। जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए भीषण दुर्घटना में शादी समारोह से लौट रहे छह दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक दौसा जिले के कालाखो गांव के निवासी थे। वे आभानेरी में एक विवाह समारोह में शामिल होकर खाना खाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कहलाई के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों के नाम

समय सिंह योगी

दिलखुश योगी

हरिमोहन योगी

अंकित बैरवा

नवीन और लोकेश की मौत हो गई

बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। एक ही गांव के छह युवाओं की असमय मौत से कालाखो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घरों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version