लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दूदू (रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी)।
किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया एवं पदाधिकारियों ने किसानों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान माधोराजपुरा, पालड़ी, नाहरी का खेड़ा, चौरु, नया मौजा, धमाना और खुडियाला गांवों में सभाएं आयोजित कर किसानों की समस्याएं सुनी गईं।
इन दौरों के बाद किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के तत्वाधान में दूदू में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी 17 दिनों के कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक में शामिल रहे पदाधिकारी
बैठक में प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बेरवा, जिलाध्यक्ष बलदेव महरिया, मोजमाबाद तहसील संयोजक बजरंग जाजुंदा, अध्यक्ष रामेश्वर बुरडक, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मीणा, छीतरलाल बेरवा, तहसील उपाध्यक्ष रामकिशोर दाधीच, रामकिशन सियाक, रामलाल बेरवा, रामलाल किशनपुरा और महावीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
