Home crime बालाजी मंदिर चोरी मामले में तीन आरोपी जेल भेजे, माल बरामदगी अभी...

बालाजी मंदिर चोरी मामले में तीन आरोपी जेल भेजे, माल बरामदगी अभी बाकी

0

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा, राजसमन्द।

राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे स्थित छापर वाले बालाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पीसी रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

थाना अधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान दुर्गेश कंजर (निवासी देवली कंजर बस्ती), कालू सुवालका (निवासी जवासिया खेड़ा) और प्रकाश कंजर (निवासी खरोलिया खेड़ा) के रूप में हुई।

अन्य चोरियों का भी किया खुलासा

पीसी रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने

  • भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के खजुरिया भैरुनाथ मंदिर से 7 जुलाई 2025 को 9 छत्र चोरी किए थे।

  • पालना देवनारायण मंदिर से गैस की टंकियां चोरी की थीं।

अभी बरामद नहीं हुआ चोरी का माल

पुलिस ने बताया कि भले ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया हो, लेकिन छापर वाले बालाजी मंदिर से चोरी हुआ माल अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस माल बरामदगी और अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version