लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण सेन, गुरला।
भीलवाड़ा जिले में रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसों की समय सारणी (चार्ट) उपलब्ध कराया गया है, जिससे यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
यात्रियों को बस डिपो पर यह समय सारणी देखने को मिलेगी, जिससे उन्हें गंतव्य तक पहुँचने के लिए बसों की सही जानकारी और समय मिल पाएगा।
किन मार्गों पर उपलब्ध है समय सारणी
भीलवाड़ा से निम्न प्रमुख मार्गों के लिए रोडवेज कनेक्टिविटी चार्ट जारी किया गया है:
-
अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, देवली, जयपुर, पाली, सरदारशहर, आदि प्रमुख गंतव्य।
इस व्यवस्था से यात्रियों को बसों के समय, मार्ग और कनेक्टिविटी की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और यात्रा अधिक आरामदायक व सुगम होगी।
