Home rajasthan दो विदेशी छात्रों के साथ बस चालकों ने की मारपीट

दो विदेशी छात्रों के साथ बस चालकों ने की मारपीट

0

 

तीन संदिग्धों को लिया पुलिस ने हिरासत में

बस कंडक्टर व विदेशी युवकों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

खाटूश्यामजी, सीकर।  (विकास सोनी)  सीकर जिले के खाटूश्यामजी से बड़ी खबर है। जहाँ निजी बस चालकों ने सूडान के दो विदेशी यात्रियों के साथ मारपीट की। जलालुद्दीन और सिद्दीकी नामक ये दोनों यात्री दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर रहे थे, लेकिन बस चालक उन्हें खाटूश्यामजी ले आया।

किराए और गलत स्थान पर ले जाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बस चालकों और उनके साथियों ने दोनों विदेशी युवकों के साथ मारपीट की।दोनों युवक पिछले दो साल से जयपुर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज कराकर मेडिकल करवाया और तीन संदिग्धों को राउंड अप किया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version