Home crime राजकॅाम्प ग्रुप के जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के ठिकानों पर एसीबी...

राजकॅाम्प ग्रुप के जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के ठिकानों पर एसीबी की रेड

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (सुनील शर्मा )  एसीबी , भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज राजकॅाम्प जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी, राजकॉम्प के ग्रुप के जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया की ये कार्रवाई छत्रपाल सिहं के  आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की जा रही है। एसीबी की टीमों को जांच में अभी  गाड़ियां, पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली है। गाड़ियों के साथ ही प्रोपर्टी में निवेश के दस्तावेज भी बड़ी   संख्या में मिले हैं। एसीबी की कई टीमें जांच में जुटी है। शाम तक सारा खुलासा हो सकेगा। लेकिन एसीबी की टीम की कार्रवाई के साथ ही हडकंप मच गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version