Home latest महात्मा गांधी स्कूल की प्राचार्या और व्याख्याता की गाली- गलौच का...

महात्मा गांधी स्कूल की प्राचार्या और व्याख्याता की गाली- गलौच का ऑडियो वायरल

0

लोक टुडे न्यूज  नेटवर्क

करौली। (चरण सिंह डागुर ) खबर श्रीमहावीर जी  से जहां  महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में व्याख्याता और स्कूल प्राचार्या मुकुट गुर्जर में जमकर गाली- गलौच का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को सुनने के बाद तो इन स्कूलों में टीचरों की योग्यता पर भी सवालिया निशान उठ जाता है। जिस तरह की जाहिल गंवारों की भाषा में गाली गलौच हो रही है। वो किसी सभ्य समाज  के टीचर और प्राचार्य  की नहीं हो सकती है। ये लोग इस तरह से गाली गलौच कर रहे हैं जैसे सड़कछाप लोग कभी- कभार फुटपाथ पर लड़ते हैं।  यदि स्कूल में ऐसे टीचर होंगे तो फिर भगवान ही मालिक है। जो खुद इस तरह से  लड़ रहे हैं वो बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे। इसलिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का स्तर किसी से छिपा हुआ नहीं है।

ये ऑडियो क्या इन दोनों का है या नहीं इसकी हम पुष्टि नहीं करते है। लेकिन व्याख्याता ने प्रचार्या मुकुट गुर्जर के खिलाफ श्री महावीर जी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

व्याख्याता अमृतलाल मीणा का आरोपी की प्राचार्य ने उसके साथ गाली गलौज की धक्का देकर स्कूल से बाहर निकालने की कोशिश की विरोध करने पर कमरे में बंद करने की कोशिश की सब स्टाफ के सामने जलील किया जिसका ऑडियो में सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। बार-बार उनसे विनती करता रहा  जिला कलेक्टर , शिक्षा निदेशक , जिला शिक्षा अधिकारी को भी इसकी शिकायत सौंपी है।   जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने  जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकी प्राचार्य मुकुट गुर्जर ने किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया है। उनका कहना है कि व्याख्याता ही गलत है उसके खिलाफ आए दिन शिकायतें आती रहती है। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version