Home latest धूमधाम से मनाया गया गणगौर उत्सव ,‘ब्यूटी गणगौर’ को किया सम्मानित

धूमधाम से मनाया गया गणगौर उत्सव ,‘ब्यूटी गणगौर’ को किया सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा। (दुर्योधन मयंक) टोंक शहर की पार्क प्लाजा कॉलोनी में मातृशक्ति द्वारा गणगौर उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं समाज सेविका अलका भण्डारी ने बताया कि श्री धाम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनी की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना कर गोरा पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना की।

पूजन के दौरान दूब और पुष्पों से विधिवत पूजा कर गणगौर माता को घेवर, गुने सहित पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान “गोर गोर गणपति ईसर पूजे पार्वती…” जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे, वहीं महिलाओं ने घूमर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

प्रतियोगिताएं बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में गणगौर से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें ज्योति शर्मा विजेता रहीं। वहीं “ब्यूटी गणगौर” प्रतियोगिता में एकता नामा को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया।

अतिथि ने दिए सांस्कृतिक संदेश

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिवानी सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं और इन्हें हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। संयोजिका अलका भण्डारी ने भी परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिवानी सिंह, गोरी विजय, ज्योति शर्मा, जुली मूंदड़ा, राधिका भण्डारी, संगीता शर्मा, एकता नामा, उमा मूंदड़ा, पूर्ति जैन, शिवांगी योगी, यशिका मूंदड़ा, दीपमाला सोनी, दीपिका चौहान, सृष्टि विजय, सौम्या बृजवासी, जया विजय, पदमा गुर्जर, रसाल देवी, ज्योति अरोड़ा, सोना जांगिड़, संतोष जैन, अनिता सेन, मीना अरोड़ा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version