Home crime धौलपुर में 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

धौलपुर में 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

धौलपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी धौलपुर चौकी पर तैनात डीएसपी ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने परिवादी की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायत में बताया गया था कि कृषि भूमि का म्यूटेशन खोलने के एवज में आरोपी पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया और योजना के तहत जाल बिछाया। इसके बाद आरोपी पटवारी वीरेंद्र शर्मा को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी बसई सांमता क्षेत्र में तैनात था और कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। एसीबी टीम ने उसी किराए के मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में एसीबी की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version