देवनारायण भगवान की शिक्षाओं से समाज को ले प्रेरणा – भडाना

0
70
- Advertisement -

अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा

 राज्य सरकार समाज विकास के लिए कर रही प्रतिबद्धता से कार्य भडाना

अजमेर। भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण जी के नीलाघर घोड़े के अवतरण दिवस भादवी छठ एवं सप्तमी के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक मेलों का आयोजन किया गया।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान देवनारायण जी की शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। भड़ाना ने कहा कि देवनारायण भगवान की शिक्षाएं आज भी समानता, न्याय और भाईचारे की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी समाज में शिक्षा का प्रसार, आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ाने का संकल्प लें।

मेलों के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। आयोजन में भक्तों ने नीलाघर घोड़े भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर भगवान देवनारायण जी से समाज कल्याण, शिक्षा उन्नयन और सर्वजन सुख की प्रार्थना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here