Home latest देवनानी ने किया 2 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का...

देवनानी ने किया 2 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। संवाददाता : नितिन मेहरा

अजमेर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को लगभग 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लाइंस क्लब तक बनेगा।

शिलान्यास समारोह में देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे करोड़ों के कार्यों से एक नया अजमेर आकार ले रहा है और यह विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

नाले से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस नाले के बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 1 से 4, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर और अरावली विहार के निवासियों को बरसात में बड़ी राहत मिलेगी। वर्षा के दौरान जल निकासी आसानी से हो सकेगी और जलभराव की समस्या समाप्त होगी।

वार्ड और क्षेत्रीय विकास कार्य

देवनानी ने कहा कि वार्ड संख्या 79 में करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। सिर्फ एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक 4.73 करोड़ रुपये की लागत से विशाल नाले का निर्माण भी जारी है।

अन्य विकास परियोजनाएँ

उन्होंने बताया कि अजमेर को विकास की दृष्टि से अग्रणी शहर बनाने के लिए कई योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं—

  • लेपर्ड सफारी का शुभारंभ

  • हाथी भाटा पावर हाउस में गैस आधारित जीएसएस का निर्माण

  • तीन रिजर्वॉयर का निर्माण, जिससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगा

  • साइंस पार्क का शीघ्र लोकार्पण

  • धनतेरस से पहले शहर की सड़कों का संपूर्ण पेचवर्क

समारोह में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष का गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद वीरेंद्र वालिया, दीपेंद्र कुमार लालवानी, विक्रम सिंह, डी.पी. शर्मा, राजू धावा, योगेश शर्मा और नगर निगम अभियंता रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version