Home latest आजाद पार्क में मां दुर्गा की स्थापना और गरबा महोत्सव का शुभारंभ

आजाद पार्क में मां दुर्गा की स्थापना और गरबा महोत्सव का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। संवाददाता : नितिन मेहरा

नगर निगम अजमेर द्वारा सोमवार को आजाद पार्क में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई। इस अवसर पर रंगारंग गरबा महोत्सव का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उपमहापौर एवं मेला संयोजक नीरज जैन ने पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामलीला मंचन का शुभारंभ

आजाद पार्क स्थित सूचना केन्द्र पर नगर निगम प्रशासन की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया।
रामलीला का मंचन श्री रामकृष्ण ब्रज लोक कला केंद्र मंडली द्वारा किया जा रहा है, जिसके संस्थापक तेजपाल भारद्वाज हैं।

पहले दिन मंचन में भगवान श्रीराम जन्म की कथा प्रस्तुत की गई। इसमें भगवान राम जन्म के कारण और नारद मोह प्रसंग का जीवंत मंचन दर्शकों ने देखा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर उपमहापौर एवं मेला संयोजक नीरज जैन, पार्षद के.के. त्रिपाठी, राजू साहू, अशोक मुद्गल, श्याम प्रजापति, पिंकी बालोठिया, सुनील धानका, हेमंत सांखला, रणजीत सिंह, अनीता चौरसिया, मनीष सेठी, कीर्ति कुमावत, उपायुक्त एवं मेला अधिकारी नीलू गुर्जर, रमेश चौधरी, नरसिंह चौधरी, किरण कंवर, मनोहर सोनगर, संजय माथुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version