Home latest डग क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

डग क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग, झालावाड़। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से डग क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब आंधी-तूफान और बारिश के चलते राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र में चौमासे जैसे हालात नजर आने लगे हैं।

दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र को भिगो दिया। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर कार्यालयों और अन्य भवनों के टीन-टप्पर भी उड़ गए।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले तक क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप था और आसमान से आग बरसती महसूस हो रही थी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तथा दिन का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम में आए बदलाव से किसानों और आमजन को गर्मी से राहत मिली है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण वातावरण सुहावना हो गया है। लोगों का कहना है कि जून माह की शुरुआत में ही चौमासे जैसे हालात बनने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version