लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।(प्रदीप कुमार डागा) पादूकलां निवासी मोहम्मद अरमान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में नागौर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान और नागौर जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष तबरेज खान की अनुशंसा पर की गई।
नियुक्ति पत्र प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान द्वारा जारी किया गया। इसमें विश्वास जताया गया कि मोहम्मद अरमान संगठन को मजबूत करने, खेल प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष तबरेज खान ने कहा कि अरमान के संगठन से जुड़ने से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही पादूकलां एवं आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद खान दौलतपुरा ने भी मोहम्मद अरमान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोहम्मद अरमान को मोहम्मद राशिद, इरशाद खान, परवेज खान, अमीन खान, शेरखान, महबूब अली लोहार, बशीर मोहम्मद, बिलाल मोहम्मद, इंसाफ, जाकिर, आदिल, सादिक, सिकंदर, हादी, रहीम, रयान कायमखानी, मुकेश पारीक, सचिन पारीक सहित अनेक साथियों, मित्रों एवं परिजनों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
